ओडिशा में एक और रूसी नागरिक की मौत: पारादीप में जहाज के लंगर पर मिला शव, जांच जारी

ओडिशा में रूसी नागरिकों के मृत पाए जाने का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। बी व्लादिमीर और पॉवेल एंथम के बाद अब एक और रूसी नागरिक मृत पाया गया है, जिनका शव जगतसिंहपुर जिले के पारादीप बंदरगाह पर एक जहाज के लंगर से बरामद किया गया। एक तरफ रायगढ़ के साई इंटरनेशनल होटल में रहने आए चार पर्यटकों में से दो की मौत की गुत्‍थी अभी सुलझ नहीं पाई है कि वहीं, मंगलवार तड़के एक और रूसी नागरिक का राज्‍य में मृत पाया जाना चिंता का विषय है। मृत नागरिक की पहचान मिल याकुब सर्जल के रूप में हुई है, जो जहाज का चीफ इंजीनियर था।

दिल का दौरा पड़ने से हुई सरजई की मौत!

पारादीप पोर्ट आंकरेज में मौजूद एक जहाज में इस रूसी नागरिक की मौत हुई है। मृतक रूसी नागरिक जहाज में चीफ इंजीनियर के तौर पर कार्यरत थे। रूसी नागरिक इंजीनियर याकुब की मृत्यु किस वजह से हुई है, फिलहाल उसके कारण के बारे में अभी तक पता नहीं चला है। हालांकि, सूत्रों से जानकारी मिली है कि रूसी नागरिक की मृत्यु हृदय की गति रूकने के कारण हुई है। हालांकि, अभी तक इस पर पोर्ट के अधिकारियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पारादीप बंदरगाह के अध्यक्ष पी.एल.हारनाद ने कहा है कि देर रात रूसी नागरिक की मृत्यु हुई है। घटना की जांच होने के बाद पता चलेगा कि किस वजह से इस रूसी इंजीनियर की मृत्यु हुई है।

Leave a Comment